Thursday, January 26, 2023

74 वां गणतन्त्र दिवस(26 जनवरी 2023)

आज दिनाँक 26/01/2023 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 74वां गणतन्त्र दिवस बड़े  धूमधाम एवं उतासाह के साथ मनाया गया | देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 74वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदानन व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |

जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳





     पुस्तकालय, के o वि o,रिफाइनरी नगर,मथुरा

Thursday, January 12, 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस(12 जनवरी)

आज दिनाँक 12/01/2023 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा  दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया | देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

National Youth Day 2023 Theme -विकसित युवा - विकसित भारत

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2023 को कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। दक्षिणी राज्य के हुबली जिले में पीएम मोदी द्वारा महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, देश भर के स्कूल और कॉलेज निबंध, वाद-विवाद और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं जबकि विश्वविद्यालयों में विचार सम्मेलन और संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएंगी। 

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


 

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...