Tuesday, October 31, 2023

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर 2023


     केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज बड़े ही उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2023) मनाया गया।
   कार्यक्रम की शुरुआत एकता की शपथ दिलाकर की गई इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी ने एकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
भारत में प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण लोगों को एकजुट करना और समाज के उत्थान के लिए उनके विचारों से अवगत कराना है। इसे पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था।
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।
भारत एक विविधता वाला देश है, जिसमें विभिन्न धर्मों, जातियों, और संस्कृतियों के लोग रहते हैं।
हमें इन विभिन्नताओं को एकता में बदलने का संकल्प लेना चाहिए।
राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।
राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।
इस दिन हमें देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित होना चाहिए।
भारत जैसा देश, जो विविधताओं से भरा है, जहां धर्म, जाति, भाषा, सभ्यता और संस्कृतियां, एकता को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। 
चूंकि, सरदार पटेल भारत के एकीकरण के लिए जाने जाते हैं, इसलिए राष्ट्रीय एकता दिवस उनकी जयंती (31 अक्टूबर) को हर साल मनाया जाता है।






पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...