Friday, January 26, 2024

गणतन्त्र दिवस समारोह(26 जनवरी 2024)

 

आज दिनाँक 26/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 75वां गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया|देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 75वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |






जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर,मथुरा 

Thursday, January 25, 2024

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस)

दिनाँक 23/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में  नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मथुरा जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य जी ने अपने सम्बोधन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम पराक्रम का पर्याय है।








पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 




Friday, January 12, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024

आज दिनाँक 12/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ एवं योगा कम मेडिटेशन का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।




पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...