Thursday, August 29, 2024

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024

     केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 29 अगस्त हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। 

ध्यानचंद जी ने हॉकी में अपने परिश्रम, प्रतिभा और खेल भावना के बल पर जीवन में हर ऊँचाई को पाया जो आज भी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। मेजर ध्यानचंद जी को भारत रत्न मिलना चाहिए।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का आज जन्मदिन है। उन्होंने 1926 से 1949 तक अपने करियर में 570 गोल किए। ये अपने आप में बड़ी बात है। 

     आज यानी 29 अगस्त को भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे मना रहा है। इससे एक दिन पहले यानी 28 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को झूमने का मौका दिया, जब एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ही नहीं, कई और देश भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं, लेकिन सभी की डेट्स अलग हैं। 

राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला एक सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और तमाम तरह के खेलों में हिस्सा लेते हैं। देशभर में खेल से जुड़ी सैकड़ों प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके साथ-साथ कई बार खेल पुरस्कारों का भी ऐलान इसी दिन होता है। 

यह दिन देश के खेल नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित है, जो देश को गौरवान्वित करने की दिशा में उनके योगदान और समर्पण का सम्मान करते हैं। खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के अलावा अनुशासन, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना, टीम वर्क और बड़े पैमाने पर जनता को खेलों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसमें शामिल है।

इसके अलावा स्पोर्ट्स डे को मनाने का एक और कारण ये है कि खिलाड़ी और युवा फिट और स्वस्थ होने के महत्व को समझें। खेल ही नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। भारत सरकार ने फुटबॉल, रनिंग, खो-खो, टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के अलावा कई अन्य फन एक्टिविटीज स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों से आयोजित कराने का आहवान किया है।

राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी खिलाड़ियों की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#National Sports Day@2024

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

Thursday, August 15, 2024

स्‍वतंत्रता दिवस (15 अगस्‍त)


      केन्द्रीय विधालय रिफानरी नगर मथुरा द्वारा आजादी की 78वीं  वर्षगांठ पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य को बधाई।💐💐

स्‍वतंत्रता दिवस-
भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है । यह प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्‍य था, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय चला और यह एक थका देने वाला अनुभव था, जिसमें अनेक स्‍वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन कुर्बान कर दिए।


पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...