Thursday, December 19, 2024

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता -2024

    केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार(19/12/2024) को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज किया। इस मौके पर बच्चों ने स्वागत गान एवं समूह नृत्य प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय मथुरा कैंट  रहे l
प्राचार्य सुनील कुमार ने खेल उत्सव के आरंभ की घोषणा करते हुए खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन ने सभी छात्रों को खेल भावना की शपथ दिलाई।
विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार से किया सम्मानित किया गया।

Sunday, December 15, 2024

केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस (15 दिसंबर)


 केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस (15 दिसंबर) बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी ने विद्या की देवी मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य दक्षता आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केन्द्रित शिक्षण प्रणाली द्वारा छात्रों का सर्वागीण विकास करना है। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय ने इस दौरान कई नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। केन्द्रीय विद्यालय का नाम शिक्षकों के कठिन परिश्रम और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से आज प्रसिद्ध है। शिक्षण संस्थानों में सर्वोपरि है। देश में सन 1963 में 20 केन्द्रीय विद्यालयों से स्थापित यह संगठन आज 1250 से अधिक केन्द्रीय विद्यालयों के साथ देश तथा विदेश में 14 लाख से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा समूह गीत गाकर छात्रों और अध्यापकों को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के एलुमनाई को आमन्त्रित किया गया जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है।स्थापना दिवस के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह

    केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज दिनाँक 07/02/2025 (शुक्रवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया ...