Tuesday, April 23, 2024

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल)

 


आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल) मना रहा हैं साथ ही उन सभी लेखकों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हैं जिन्होनें अपनी लेखिनी के द्वारा समाज एवं देश को एक नई दिशा दी |

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाने की एक वजह ये भी है कि इस दिन कई प्रमुख लेखक या पैदा हुए थे या उनकी मृत्यु हो गई थी. विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था

किताबों के महत्व को बताने के लिए हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका प्रमुख उद्देश्य किताबों को पढ़ना, उनका प्रकाशन तथा प्रकाशन से सम्बंधित अधिकारों को पूरी दुनिया में बढ़ावा देना है. आमतौर पर इसे लेखकों, चित्रकारों आदि को प्रोत्साहन देने के रूप में भी मनाया जाता है |

क्यों 23 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे-

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाने की एक वजह ये भी है कि इस दिन कई प्रमुख लेखक या पैदा हुए थे या उनकी मृत्यु हो गई थी. विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था जबकि मैनुएल मेजिया वल्लेजो और मौरिस ड्रून 23 अप्रैल के दिन पैदा हुए थे |

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस की तैयारी में यूनेस्को ने लोगों को अपने आप को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वह अपने सामान्य से नए विषयों, स्वरूपों या शैलियों का पता लगा सकें. हमारा लक्ष्य लोगों को पढ़ने में संलग्न करना है. इस वर्ष के विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के उत्सव के रूप में यूनेस्को ने एक 'बुकफेस' चुनौती का निर्माण किया है |

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के लिए 2024 की थीम -

हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक नई थीम चुनी जाती है. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के लिए 2024 की थीम ‘रीड योर वे’ है, जो पढ़ने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने और सभी उम्र के लोगों को उन पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के महत्व पर प्रकाश डालती है जो उन्हें प्रेरित करती हैं.

दुनिया में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे-

दुनिया के विभिन्न देशों में वर्ल्ड बुक डे को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. कहीं पर मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. स्पेन में दो दिनों तक रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाता है. इसके अंत में एक लेखक को मिगेल डे सरवांटिस पुरस्कार से नवाजा जाता है. इस दिन स्वीडन में स्कूलों में और कॉलेजो में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होता है |

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

पुस्तके हमें देती ज्ञान का भंडार 

पुस्तकों में सजा विश्व का आकार 

पुस्तकें बताती भूत और भविष्य  

पुस्तकों में जीवन का पूरा संसार।                          

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफ़ाइनरी नगर मथुरा 

Friday, March 8, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)

दिनाँक 07/03/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में बड़े धूमधाम से किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, लैंगिक समानता के लिए उनके संघर्षों को पहचानने और संस्कृति, राजनीति और समाज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए समर्पित दिन है।

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट का कहना है कि पहला राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था।

कई वर्षों तक फरवरी के आखिरी रविवार को IWD का आखिरी दिन मनाने के बाद, ऐसा ही एक रविवार 23 फरवरी, 1917 को पड़ा। इस दिन, रूसी महिलाओं ने चल रहे प्रथम विश्व युद्ध (1914 से 1918) और मौजूदा कमियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

विरोध का वह दिन जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी था, तब रूस में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार तारीख 8 मार्च थी जो कि कहीं अधिक व्यापक रूप से स्वीकृत थी। इस प्रकार यह दिन वैश्विक मानदंड बन गया ।

संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 1975 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में नामित किया था।

महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं ' 2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय है, जिसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से निपटने पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए अभियान का विषय 'इंस्पायर इंक्लूजन' है।

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


Tuesday, February 13, 2024

कक्षा 12वीं विदाई समारोह(13/02/2024)

केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज दिनाँक 13/02/2024 (मंगलवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद 12वीं कक्षा के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में समय प्रबंधन के साथ अच्छे अंक प्राप्त करने के गुण बताएं। प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य बनाने और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स देते हुए कठिन मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम कौशिक ने किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।



पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

 

Tuesday, February 6, 2024

वरिष्ठ अभिभावक दिवस

 

आज दिनाँक 06/02/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों एवं समाज को बुजुर्गों के सम्मान का महत्व बताने हेतु वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों को रोली लगाकर पुष्पों से स्वागत किया गया। उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वरिष्ठ अभिभावकों के लिए कई तरह के खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती मनीषा मुद्गगल के द्वारा किया गया अंत में प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती अनामिका दीक्षित ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

Friday, January 26, 2024

गणतन्त्र दिवस समारोह(26 जनवरी 2024)

 

आज दिनाँक 26/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 75वां गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया|देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 75वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |






जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर,मथुरा 

Thursday, January 25, 2024

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस)

दिनाँक 23/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में  नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मथुरा जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य जी ने अपने सम्बोधन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम पराक्रम का पर्याय है।








पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 




Friday, January 12, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024

आज दिनाँक 12/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ एवं योगा कम मेडिटेशन का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।




पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह(सत्र 2025-2026)

      पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में  दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...