Friday, March 8, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च)

दिनाँक 07/03/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) का आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में बड़े धूमधाम से किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने, लैंगिक समानता के लिए उनके संघर्षों को पहचानने और संस्कृति, राजनीति और समाज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए समर्पित दिन है।

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट का कहना है कि पहला राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था।

कई वर्षों तक फरवरी के आखिरी रविवार को IWD का आखिरी दिन मनाने के बाद, ऐसा ही एक रविवार 23 फरवरी, 1917 को पड़ा। इस दिन, रूसी महिलाओं ने चल रहे प्रथम विश्व युद्ध (1914 से 1918) और मौजूदा कमियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

विरोध का वह दिन जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी था, तब रूस में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार तारीख 8 मार्च थी जो कि कहीं अधिक व्यापक रूप से स्वीकृत थी। इस प्रकार यह दिन वैश्विक मानदंड बन गया ।

संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर 1975 में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में नामित किया था।

महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं ' 2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय है, जिसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से निपटने पर जोर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए अभियान का विषय 'इंस्पायर इंक्लूजन' है।

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


Tuesday, February 13, 2024

कक्षा 12वीं विदाई समारोह(13/02/2024)

केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज दिनाँक 13/02/2024 (मंगलवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद 12वीं कक्षा के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में समय प्रबंधन के साथ अच्छे अंक प्राप्त करने के गुण बताएं। प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य बनाने और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स देते हुए कठिन मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम कौशिक ने किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।



पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

 

Tuesday, February 6, 2024

वरिष्ठ अभिभावक दिवस

 

आज दिनाँक 06/02/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों एवं समाज को बुजुर्गों के सम्मान का महत्व बताने हेतु वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों को रोली लगाकर पुष्पों से स्वागत किया गया। उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वरिष्ठ अभिभावकों के लिए कई तरह के खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती मनीषा मुद्गगल के द्वारा किया गया अंत में प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती अनामिका दीक्षित ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

Friday, January 26, 2024

गणतन्त्र दिवस समारोह(26 जनवरी 2024)

 

आज दिनाँक 26/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 75वां गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया|देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 75वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |






जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर,मथुरा 

Thursday, January 25, 2024

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस)

दिनाँक 23/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में  नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मथुरा जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य जी ने अपने सम्बोधन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का आजादी की लड़ाई में अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम पराक्रम का पर्याय है।








पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 




Friday, January 12, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024

आज दिनाँक 12/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ एवं योगा कम मेडिटेशन का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।

हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।




पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

Friday, December 15, 2023

केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस


 केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में शुक्रवार(15/12/2023) को केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 60 वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रूप में बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी ने विद्या की देवी मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारभ किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारा लक्ष्य दक्षता आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केन्द्रित शिक्षण प्रणाली द्वारा छात्रों का सर्वागीण विकास करना है। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय ने इस दौरान कई नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। केन्द्रीय विद्यालय का नाम शिक्षकों के कठिन परिश्रम और छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से आज प्रसिद्ध है। शिक्षण संस्थानों में सर्वोपरि है। देश में सन 1963 में 20 केन्द्रीय विद्यालयों से स्थापित यह संगठन आज 1250 से अधिक केन्द्रीय विद्यालयों के साथ देश तथा विदेश में 14 लाख से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा समूह गीत गाकर छात्रों और अध्यापकों को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।



पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह(सत्र 2025-2026)

      पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में  दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...