Saturday, August 29, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त)

   


        पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय बस्ती में 29 अगस्त हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को खेलमय बना दिया।

ध्यानचंद जी ने हॉकी में अपने परिश्रम, प्रतिभा और खेल भावना के बल पर जीवन में हर ऊँचाई को पाया जो आज भी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। 

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह का आज जन्मदिन है। उन्होंने 1926 से 1949 तक अपने करियर में 570 गोल किए। ये अपने आप में बड़ी बात है। 

     आज यानी 29 अगस्त को भारत नेशनल स्पोर्ट्स डे मना रहा है। इससे एक दिन पहले यानी 28 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को झूमने का मौका दिया, जब एशिया कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ही नहीं, कई और देश भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं, लेकिन सभी की डेट्स अलग हैं। 

राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला एक सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और तमाम तरह के खेलों में हिस्सा लेते हैं। देशभर में खेल से जुड़ी सैकड़ों प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके साथ-साथ कई बार खेल पुरस्कारों का भी ऐलान इसी दिन होता है। 

यह दिन देश के खेल नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित है, जो देश को गौरवान्वित करने की दिशा में उनके योगदान और समर्पण का सम्मान करते हैं। खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के अलावा अनुशासन, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना, टीम वर्क और बड़े पैमाने पर जनता को खेलों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसमें शामिल है।

इसके अलावा स्पोर्ट्स डे को मनाने का एक और कारण ये है कि खिलाड़ी और युवा फिट और स्वस्थ होने के महत्व को समझें। खेल ही नहीं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। भारत सरकार ने फुटबॉल, रनिंग, खो-खो, टेनिस, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के अलावा कई अन्य फन एक्टिविटीज स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों से आयोजित कराने का आहवान किया है।




राष्ट्रीय खेल दिवस की सभी खिलाड़ियों की हार्दिक शुभकामनाएँ।

                 #National Sports Day@2026

पुस्तकालय पी एम श्री केन्द्रीय बस्ती उत्तर प्रदेश 

Saturday, August 15, 2026

80वां स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त)



 आज दिनांक 15/08/2026 को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय बस्ती
में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया|इस अवसर पर विद्यालय के दोनों पाली के विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सभी का मन मोह लिया ।
देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |







जय हिन्द जय भारत जय संविधान।

पुस्तकालय पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय बस्ती l

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2026

       पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय बस्ती में दिनांक 05 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वा...