पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा
INFORMATIVE LINK-
DICTIONARY PRASHASANIK SHABDAWALI EDUCATION CODE(R) HINDI DICTIONARY NATIONAL ACADEMIC REPOSITORY YOU TUBE CHANNEL FOR CLASS IX & X XI & XII RIGHT TO INFORMATIONपुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा
आज दिनाँक 06/02/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों एवं समाज को बुजुर्गों के सम्मान का महत्व बताने हेतु वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों को रोली लगाकर पुष्पों से स्वागत किया गया। उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वरिष्ठ अभिभावकों के लिए कई तरह के खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती मनीषा मुद्गगल के द्वारा किया गया अंत में प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती अनामिका दीक्षित ने उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा
उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई
जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है
आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि
सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….
स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|
उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |
जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳
पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर,मथुरा
आज दिनाँक 12/01/2024 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ एवं योगा कम मेडिटेशन का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभागिता की।
हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं।
भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...