Tuesday, October 11, 2022

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस(11 अक्टूबर 2022)

आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर 2022) के अवसर पर उन सभी बालिकाओं को नमन और याद करता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए तथा समाज एवं देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हर साल की तरह 11 अक्टूबर 2022 को  अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस विभिन्न देशों में मनाया जा रहा हैं,इस दिन विभिन्न प्रकार के समारोह आयोजित किए जा रहे है ताकि बालिकाओं के शिक्षा जन्म और नौकरी की जागरूकता को विश्व भर में फैलाया जा सके और उनके जीवन को सरल बनाया जा सके। आज इस हम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारियों को सरल शब्दों में साझा कर रहे हैं। 
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। सबसे पहले यह एक गैर सरकारी संगठन के द्वारा शुरू किया गया था और उनके मुहिम का नाम “क्योंकि मैं लड़की हूं” था। इस मुहिम को 2009 में शुरू किया गया था बड़ी तेजी से देश भर में प्रचलित होने के बाद इस मुहिम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल किया।

2011 में कनाडा सरकार के द्वारा इस मुहिम को राष्ट्र संघ में प्रस्तुत किया और 19 दिसंबर 2011 को पूरी दुनिया में सभी लोगों को यह समझाने के लिए की स्त्री और पुरुष में लैंगिक असमानता के अलावा और किसी भी प्रकार की और समानता नहीं है, के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की तैयारी शुरू की गई और 11 अक्टूबर 2011 से यह मुहिम विश्व के 50 से अधिक देशों में शुरू किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल विश्व की सभी स्त्रियों को पुरुष के बराबर की समानता और समाज में प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल स्त्री और पुरुष की समानता को दर्शाता है और स्त्री के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को सबके समक्ष रखते है ताकि उनको सम्मान और उसे उनके बलिदान के लिए उन्हें वह हक मिल सके जिसके वह हकदार है।  
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम-

साल 2022 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- 'अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य' (Our Time is now- our rights, our Future)
पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

No comments:

Post a Comment

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...