Sunday, January 12, 2025

राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2025

 

     
        केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। 

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जी ने स्वामी विवेकानंद जी से जुड़े प्रेरक बातों को विद्यार्थियों के साथ साझा किए तथा उनके बताएं मार्ग पर चलकर देश की प्रगति में युवाशक्ति की भूमिका को रेखांकित किया।

हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे है।




पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

No comments:

Post a Comment

LIBRARY ACTIVITIES

केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस एवं वार्षिक खेलकूद 2025

            केंद्रीय विद्यालय में आज 15/12/2025(सोमवार)को केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 63वाॅं स्थापना दिवस साथ ही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओ...