Tuesday, November 14, 2023

बाल दिवस (14 नवम्बर 2023)


     केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज बड़े ही उत्साह के साथ बाल दिवस (14 नवम्बर 2023) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पं० जवाहर लाल नेहरू के वक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किया गया साथ ही इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर व मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
भारत में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर, को बाल दिवस (Bal Diwas) के रूप में मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को जन्मे भारत के भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक लगाव था और वे इन्हे देश का भविष्य समझते थे। बच्चे प्यार से पंडित नेहरू को चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। बच्चों के प्रति उनके लगाव को और स्नेह के कारण ही प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
चाचा नेहरू ने कहा था कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए जब तक वे अपने पैरों पर खड़े न हो जाएं तब तक उन्हें प्यार और देखभाल करना जरूरी है। इसे स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों और छात्रों द्वारा बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अधिकांश विद्यालयों में बाल दिवस पर निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) द्वारा बाल अधिकारों की घोषणा की गई थी, जिसके बाद 1954 में पहली बार 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत में हुई। विश्व भर में अलग-अलग तारीखों पर बाल दिवस मनाया जाता है लेकिन भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। 







पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

No comments:

Post a Comment

LIBRARY ACTIVITIES

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितम्बर 2024

केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया ।  शिक्षक देश के भविष्य और युवाओं के ...