Friday, October 30, 2026

वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण सत्र 2025-26


   पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में आज दिनांक 30/10/2026 को वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण संपन्न।

   पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती प्रथम एवं द्वितीय पाली का के०वि०सं० वाराणसी संभाग की ओर से 4 सदस्यीय दल के साथ वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण 29 और 30 अक्टूबर 2026 को किया गया। सहायक आयुक्त श्री विजय कुमार सोलंकी जी के नेतृत्व में पहुंचे निरीक्षण दल ने विद्यालय की शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, शैक्षणिक गतिविधियों, सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कक्षा-कक्षों, विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाओं, स्काउट एवं गाइड तथा अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

 कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से विशेष संवाद करते हुए सहायक आयुक्त ने उनके करियर विकल्पों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित स्वाध्याय, समय-प्रबंधन और तनावमुक्त अध्ययन पर जोर दिया।

 निरीक्षण के समापन पर शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान और सीखने के स्तर को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।

 विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश कुमार मल्ल एवं उपप्राचार्य श्री अंशुल प्रसाद तथा समस्त स्टाफ ने निरीक्षण दल के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।




पुस्तकालय, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती 


LIBRARY ACTIVITIES

वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण सत्र 2025-26

   पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में आज दिनांक 30/10/2026 को वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण संपन्न।    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती प्रथम...