Sunday, June 5, 2022

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ 5 जून 2022


'विश्व पर्यावरण दिवस' को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार इसकी थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ' (फोटो-canva.com)

'विश्व पर्यावरण दिवस' को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है. इस बार इसकी थीम है, 'ओन्ली वन अर्थ'

आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मना हा हैं l 

हर साल आज यानी 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. आज के औद्योगीकरण के दौर में पर्यावरण के बारे में सोचना बेहद ज़रूरी है, क्योकि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से पर्यावरण को पिछले कुछ दशकों में काफी नुकसान हुआ है. इसकी वजह से अब दुनियाभर के इकोसिस्‍टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. ये समुद्री प्रदूषण, ओवरपॉपुलेशन, ग्लोबल वॉर्मिंग, सस्टनेबल कंजम्पशन और वाइल्ड लाइफ क्राइम जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच रहा है, जिसमें 143 से अधिक देशों की भागीदारी रहती है.

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्‍य लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्‍हें हर संभव प्रेरित करना है.

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ह्यूमन एनवायरनमेंट पर स्टॉकहोम सम्मेलन (5-16 जून 1972) में की गई थी, जिसमें 119 देशों में हिस्सा लिया था. सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्‍यता देते हुए हस्‍ताक्षर किए. इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा. भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ. 

पुस्तकालय केoविo,रिफाइनरी नगर,मथुरा


Friday, June 3, 2022

World bicycle day 2022

 

आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा ‬‘विश्व साइकिल दिवस’मना रहा हैं l

हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है। इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

साल 2018 से शुरू हुआ था विश्व साइकिल दिवस मनाना

आधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व साइकिल दिवस 3 जून, 2018 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मनाया गया था. इस उद्घाटन समारोह में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, राजनयिकों, एथलीटों, साइकिलिंग समुदाय के अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. इस अवसर पर साइकिल चलाने वाले लोगों की सेवा करने के कई तरीकों को भी साझा किया गया था.

विश्व साइकिल दिवस के आयोजन के पीछे यातायात के लिए एक आसान, सस्ती, भरोसेमंद और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करने वाले साधन के तौर पर साइकलिंग को बढ़ावा देने का मकसद है. साथ ही साथ हेल्थ एक्सपर्ट्स साइकलिंग को एक परफेक्ट एक्सरसाइज़ मानते हैं 

साइकिल चलाने के फायदे (BENEFITS OF CYCLING):

हेल्दी हार्ट

साइकिलिंग (Cycling) को एक अच्छा एरोबिक एक्सरसाइज (Aerobic Exercise) बताते हैं एक्सपर्ट्स. इसीलिए, जब आप साइकिल चलाते हैं तो, इससे आपके दिल को बहुत फायदा होता है. इस तरह आपका हार्ट ज़्यादा हेल्दी बनता है और आपके लिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है.

जॉइंट पेन से मिलती है राहत

एक बड़ा फायदा यह भी है साइकिल चलाने का कि इससे जॉइंट पेन (Joint Pain) कम होता है. दरअसल, साइकिल चलाते हुए पूरे पैर की एक्सरसाइज़ होती है. साइकलिंग में पैरों के मसल्स की अच्छी तरह से एक्सरसाइज़ हो जाती है और इसीलिए घुटनों और पैरों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है.

ठीक होता है इम्यून सिस्टम

साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है. एक रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.

बर्न होती हैं कैलोरीज

साइकिलिंग करना एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है. साइकिलिंग करके एक्स्ट्रा कैलोरी को बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है.

साइकिल सम्पूर्ण विश्व में परिवहन का एक ऐसा साधन है जो समाज के आख़िरी व्यक्ति तक अपनी पहुँच रखता है. ये मानवीय विकास एवं प्रगति के इतिहास में पर्यावरण के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ते रहने का दर्शन भी है. 

पुस्तकालय, के o वि o,रिफाइनरी नगर,मथुरा

Sunday, May 8, 2022

मदर्स डे 2022

आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा मदर्स डे(8 मई)मना रहा हैं साथ ही उन सभी मदर्स के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हैं जिन्होनें  समाज एवं देश को एक नई दिशा  देने में पथ-प्रदर्शक की  भूमिका निभाई | 

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। करीब 111 साल से यह परंपरा चल रही है। इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया और इसकी तारीख इस तरह चुनी कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आसपास ही पड़े।

मदर्स डे मां के बारे में सोचने, उन्हें सम्मान देने और उनके लिए कुछ करने के लिए हमारी अपनी भूमिका और कर्तव्य का दिन है. मदर्स डे (Mothers Day 2022 Date) की कोई निश्चित तारीख नहीं होती लेकिन यह दिन हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस बार मदर्स डे 8 मई , 2022 को मनाया जा रहा है.

मदर्स डे दुनिया भर में माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला एक अवसर है. इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि...

  • मदर्स डे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपनी मां को सम्मान देने और उनके प्रति अपने प्यार को दिखाने या व्यक्त करने का दिन है.

  • मदर्स डे मां के योगदान, मातृ बंधन को और एक समाज में मां की भूमिका को सेलिब्रेट करने का दिन है 

  • कई लोगों के लिए अपनी मां का शुक्रिया अदा करने के लिए सिर्फ यह एक दिन काफी नहीं हो सकता. लेकिन फिर भी यह दिन सभी को अपनी मां के लिए कुछ खास करने का मौका देता है.

  • मदर्स डे वह दिन है जब आपको मौका मिलता है कि आप अपनी मां को एहसास कराएं कि वह आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण या खास हैं और आज आप जो भी हैं उनकी बदौलत ही हैं.

  • पुस्तकालय,केन्द्रीय विद्यालय क्रं02,मथुरा

Saturday, April 23, 2022

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल)


 
 
 

World Book and Copyright Day 2023

आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल)  मना रहा हैं साथ ही उन सभी लेखकों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हैं जिन्होनें अपनी लेखिनी के द्वारा समाज एवं देश को एक नई दिशा दी |

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाने की एक वजह ये भी है कि इस दिन कई प्रमुख लेखक या पैदा हुए थे या उनकी मृत्यु हो गई थी. विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था

किताबों के महत्व को बताने के लिए हर साल 23 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका प्रमुख उद्देश्य किताबों को पढ़ना, उनका प्रकाशन तथा प्रकाशन से सम्बंधित अधिकारों को पूरी दुनिया में बढ़ावा देना है. आमतौर पर इसे लेखकों, चित्रकारों आदि को प्रोत्साहन देने के रूप में भी मनाया जाता है |

क्यों 23 अप्रैल को मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे

23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक डे के रूप में मनाने की एक वजह ये भी है कि इस दिन कई प्रमुख लेखक या पैदा हुए थे या उनकी मृत्यु हो गई थी. विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और जोसेप प्लाया का 23 अप्रैल को निधन हुआ था जबकि मैनुएल मेजिया वल्लेजो और मौरिस ड्रून 23 अप्रैल के दिन पैदा हुए थे  |

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस की तैयारी में यूनेस्को ने लोगों को अपने आप को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वह अपने सामान्य से नए विषयों, स्वरूपों या शैलियों का पता लगा सकें. हमारा लक्ष्य लोगों को पढ़ने में संलग्न करना है. इस वर्ष के विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के उत्सव के रूप में यूनेस्को ने एक 'बुकफेस' चुनौती का निर्माण किया है |

World Book & Copyright Day 2023, Theme: इस साल की थीम है 'इंडिजेनस लैंग्वेजेज' (Indigenous Languages) यानी स्वदेशी भाषाएं है। इस थीम के पीछे सोच यह है कि हमें देश दुनिया की अनेक भाषाओं का महत्व समझना चाहिए। वो भाषाएं जो हमारे रिच कल्चर का प्रतीक है और जो अपने अनोखे स्टोरीटेलिंग और राइटिंग के माध्यम से हमें एक नयी राह दिखती है। इस थीम को रखने की एक वजह ये भी है की हमें अपनी स्वदेशी भाषा की कद्र करनी चाहिए और उन्हें विलुप्त होने से बचाना चाहिए। इन भाषाओं में ज्ञान के साथ साथ गहरी सोच, समझ और दृष्टिकोण छुपा है।

UNESCO के महानिदेशक, ऑड्रे अज़ोले ने 2023 के लिए अकरा (घाना) को UNESCO की विश्व पुस्तक राजधानी (WB) के रूप में नामित किया है।

विश्व पुस्तक दिवस 2022 थीम

गाम्बिया और वैश्विक समुदाय ने इस वर्ष के विश्व कॉपीराइट और पुस्तक दिवस की थीम 'आर यू ए रीडर' रखी है. प्रत्येक वर्ष, यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय संगठन पुस्तक उद्योग के तीन प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें प्रकाशक, बुकसेलर, और पुस्तकालय को शामिल किया जाता है. अपनी स्वयं की पहल के माध्यम से एक साल की अवधि के लिए विश्व पुस्तक राजधानी का चयन करते हैं. यूनेस्को के अनुसार, जॉर्जिया में त्बिलिसी शहर को 2021 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी के रूप में चुना गया था. जबकि इस वर्ष गाम्बिया को चुना गया है |

दुनिया में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे

दुनिया के विभिन्न देशों में वर्ल्ड बुक डे को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है. कहीं पर मुफ्त में पुस्तकें वितरित की जाती हैं तो कहीं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. स्पेन में दो दिनों तक रीडिंग मैराथन का आयोजन किया जाता है. इसके अंत में एक लेखक को मिगेल डे सरवांटिस पुरस्कार से नवाजा जाता है. इस दिन स्वीडन में स्कूलों में और कॉलेजो में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होता है |

आज  विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस की बधाइयां

💐💐💐💐💐💐💐💐💐

पुस्तके हमें देती ज्ञान का भंडार 

पुस्तकों में सजा विश्व का आकार 

पुस्तकें बताती भूत और भविष्य  

पुस्तकों में जीवन का पूरा संसार।

                                  

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफ़ाइनरी नगर मथुरा

Friday, April 22, 2022

'विश्व पृथ्वी दिवस'(22 अप्रैल)


    आज केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर उन सभी विभूतियों को नमन और याद करता है जिन्होंने पृथ्वी एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया                                        

वर्ल्ड अर्थ डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. ये दिन एक मौका होता है जब करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियों जैसे कि, क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने में और जागरुक हों और इसमें तेजी लाएं. इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है. इसे मनाने का मकसद यही है कि लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों. यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है |

विश्व पृथ्वी दिवस के दिन पेड़ लगाकर, सड़क के किनारे कचरा उठाकर, लोगों को टिकाऊ जीवन जीने के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके सेलिब्रेट किया जाता है. इसके अलावा बच्चों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन स्कूलों और विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं |

इस दिन का महत्व 
साल 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को जैव विविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन (पूर्व में अर्थ डे नेटवर्क) द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसमें 193 देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं |

क्या है साल 2022 की थीम
इस साल वर्ल्ड अर्थ डे की थीम है, ‘इन्वेस्ट इन आवर अर्थ’. मतलब ‘हमारी पृथ्वी में निवेश करें’. इसमें मुख्य बिंदू (की प्वाइंट) है साहसिक तरीके से काम करना, व्यापक रूप से इनोवेशन करना और न्यायसंगत तरीके से लागू करना है. इससे पहले साल 2021 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम ‘रिस्टोर अवर अर्थ’ और साल 2020 की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन’ थी |

इतिहास
विश्व पृथ्वी दिवस ग्लोवल स्तर पर 192 देशों द्वारा मनाया जाता है. 60-70 के दशक में जंगलों और पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई को देखते हुए सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने इसे मनाने की घोषणा की. इस राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन में अमेरिका के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. और इस सम्मेलन में 20 हजार से अधिक लोग इक्कट्ठा हुए. साल 1970 से लगातार ये दिवस मनाया जा रहा है |

  • पुस्तकालय,केन्द्रीय विद्यालय क्रं02,मथुरा

 

Tuesday, April 5, 2022

PUSTAKOPAHAR

 

WELCOME TO ALL LIBRARY MEMBERS IN NEW SESSION 2022-23. 

NEW SESSION STARTED WITH NEW HOPE . GIFT BOOKS AND GET FRIENDS .PUSTAKOPAHARA GREAT INITIATIVE STARTED BY KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN TO DONATE OLD BOOKS TO JUNIORS . OUR VIDYLAYA ALSO CELEBRATING THIS AS A FESTIVAL . STUDENTS DOING THIS WILLINGLY TO SPREAD MESSAGE OF SHARING IS CARING ” AND BEING ENVIRONMENT FRIENDLY .








LIBRARY KV MRN MATHURA

LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह(सत्र 2025-2026)

      पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में  दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...