Saturday, April 22, 2023

विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2023)

 
पुस्तकालय,केंद्रीय विधालय रिफानरी नगर मथुरा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस की विद्यालय परिवार के सभी सदस्य को बधाई।💐💐

🌹🌹🌹🌹🌹🌹
पूरी दुनिया में साल में दो दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है (21 मार्च और 22 अप्रैल) लेकिन, 1970 से हर साल 22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस का सामाजिक तथा राजनीतिक महत्व है। वैसे तो 21 मार्च को मनाए जाने वाले 'इंटरनेशनल अर्थ डे' को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन हासिल है, लेकिन इसका वैज्ञानिक तथा पर्यावरण संबंधी महत्व ही है।
इसे उत्तरी गोलार्ध के वसंत तथा दक्षिणी गोलार्थ के पतझड़ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लेकिन, दुनिया के अधिकांश देशों में अब 22 अप्रैल को ही 'वर्ल्ड अर्थ डे' मनाया जाने लगा। दरअसल, यह दिवस अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन की दिमाग की उपज है जो कई वर्षों से पर्यावरण को सभी के लिए एक राह खोजने में लगे थे। वैसे तो ऐसे कई तरीके हैं जिससे हम अकेले और सामूहिक रूप से धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं। 
किसी राष्ट्र के लिए  मानव जीवन के उपयुक्त भूमि तो किसी के लिए रखने, खाने और सोने के लिए धरती है यह लेकिन भारतीय संस्कृति के अनुसार यह पृथ्वी ही हमारी माँ है ।
क्योंकि किसी भी जीव का जन्म तो माँ के द्वारा हो जाता है 
लेकिन उसका पालन पोषण धरती माता ही करती हैं।
जन्म से लेकर मृत्यु तक,सुबह से लेकर शाम तक जीव जो भी क्रिया करता है वह सब इसी पृथ्वी पर करता है इसलिए इसकी महत्ता  लोगो मे बनी रहे इसी उद्देश्य से मनाए जाने वाली *विश्व पृथ्वी दिवस* की हार्दिक बधाई।
वर्तमान विश्व पृथ्वी दिवस की परिकल्पना 1969 में अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने किया था 
जिसे 1970 में विश्व पर्यावरण संरक्षण के द्वारा घोषित किया गया।
 उस समय केवल 27 देशों ने इसे स्वीकृत किया।
 1990 में इसे 192 देशों ने मानना शुरू कर दिया ।
आज पूरी दुनिया 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाती है।
जीव की परिकल्पना बिना पृथ्वी के सम्भव नहीं है।
क्योंकि जल,वायु और भोजन इसी ग्रह पर सम्भव है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

World Earth Day Theme 2023

पृथ्वी दिवस 2023 की थीम: हर साल चुनौतियों को ध्यान में रख कर अर्थ डे के लिए एक खास थीम रखी जाती है और उस थीम के अनुसार टारगेट अचीव करने का प्रयास किया जाता है। इस बार विश्व पृथ्वी दिवस की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट' (Invest in Our Planet) है।
पुस्तकालय,केंद्रीय विधालय रिफानरी नगर मथुरा

Monday, April 17, 2023

Careers in the Maritime

ELIGIBILITY CRITERIA OF MARITIME-

Academic-


Candidate must pass class XII in the first attempt.

Only those candidates who have appeared for class XIIth board examinations from a board that is approved by the Ministry of HRD, Govt of India are eligible.

The following marks must be obtained:
  Minimum Aggregate Percentage - 60%
  Minimum PCM aggregate - 60%
  Minimum score in Physics & Maths individually - 50%
  Minimum aggregate for Physics & Maths - 60%
  For Andhra Pradesh & Kerala State boards: 11th & 12th aggregate marks will be considered for the above mentioned criteria.
  Candidates who have appeared for improvement examinations in class XII

Candidates who have appeared for XII examinations and the results are yet to be declared, are also eligible to appear.

OR

II. BSc: Degree in Physics/ Chemistry/ Mathematics/ Electronics with minimum 55% in final year along with Min 55% in PCM in Class XII

OR

III. BE / B.TECH Engineering (Any stream): Degree from an AICTE/UGC Deemed University Approved Institute with min 50% in final year

Medical-


Physically fit and meet the standards laid out by DG Shipping & ESM / SIMS*

Language-


English shall be one of the subjects with minimum marks scored 50% in class X or XII

Eyesight-


6/6 in better eye & 6/9 in other eye, No use of corrective lenses allowed
No colour-blindness

IMU - CET


Candidate must pass Indian Maritime University, Common Entrance Test (IMU-CET)

Age

 For Class XII: Not Less Than 17 Years
 Upper age limit
   20 years for 10+2 candidates
   22 years for B.Sc candidates
   25 years for B.E/ B.Tech candidates

 

 

* Details of medical fitness requirements are available at www.dgshipping.com

LIBRARY KV MRN MATHURA

Thursday, February 16, 2023

विदाई समारोह कक्षा 12वीं (16/02/2023)



केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में आज दिनाँक 16/02/2023 (गुरूवार)को विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास से किया गया,जिसमें प्राचार्य श्री सुबोध कुमार अग्निहोत्री जी ने 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को उज्ज्वल भविष्य बनाने और एग्जाम में सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स देते हुए कठिन मेहनत से एग्जाम की तैयारी करने के लिए कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांग और डांस की प्रस्तुति से मनोरंजन किया गया।



पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय 
रिफाइनरी नगर मथुरा 

Thursday, January 26, 2023

74 वां गणतन्त्र दिवस(26 जनवरी 2023)

आज दिनाँक 26/01/2023 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में 74वां गणतन्त्र दिवस बड़े  धूमधाम एवं उतासाह के साथ मनाया गया | देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 

आप सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से 74वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके हौंसले का मुकाबला ही नहीं है कोई

जिनकी कुर्बानी का कर्ज हम पर उधार है

आज हम इसीलिए खुशहाल हैं क्यूंकि

सीमा पे जवान बलिदान को तैयार है….

स्वतन्त्र भारत के नागरिकों के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन बहुत विशेष हैं| इस दिन शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और वतन पर जान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है| ये दिन देश भक्तों के नाम है जिन्होंने हँसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया ताकि हम लोग आजाद हिंदुस्तान में सांस ले सकें|

उन शहीदों को दिल से सलाम जिन्होंने अपने घर, परिवार और अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए अपना सब कुछ देश के लिए न्यौछावर कर दिया और भारत माता को अंग्रेजी बेड़ियों से मुक्त कराया| हम उन शहीदों को दिल से नमन करते हैं और सौगंध लेते हैं कि उनका बलिदानन व्यर्थ नहीं जायेगा, हम भी अपने प्राणों की चिंता किये बगैर इस मातृभूमि की रक्षा करेंगे |

जय हिन्द जय भारत जय संविधान।🇮🇳





     पुस्तकालय, के o वि o,रिफाइनरी नगर,मथुरा

Thursday, January 12, 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस(12 जनवरी)

आज दिनाँक 12/01/2023 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में राष्ट्रीय युवा  दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया | देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। प्रति वर्ष केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों से लेकर, सामाजिक संगठन और रामकृष्ण मिशन के अनुयायी विवेकानंद जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाते हैं। 

भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।

National Youth Day 2023 Theme -विकसित युवा - विकसित भारत

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर साल हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का विश्व बंधुत्व का संदेश प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझा मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है। इस वर्ष यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम "विकसित युवा - विकसित भारत" है। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2023 को कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। दक्षिणी राज्य के हुबली जिले में पीएम मोदी द्वारा महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, देश भर के स्कूल और कॉलेज निबंध, वाद-विवाद और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं जबकि विश्वविद्यालयों में विचार सम्मेलन और संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएंगी। 

पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 


 

Wednesday, December 21, 2022

Winter Break Holiday Homework(Library)


21.12.2022- 09.01.2023

                      Class VI-XII

Library Homework(Winter Break)

DATE

ACTIVITY

21.12.2022-

25.12.2022

Word of the Day- Find difficult/new words from newspapers and write the meaning of the word with the help of dictionary.( One word everyday)

26.12.2022-

31.12.2022

G.K.Hunt- find general knowledge bits from the newspaper of

the day and write down in notebook.

01.01.2023-

07.01.2023

News    and    Views    -Read    two news and story from different newspapers and discuss with family.

( E- newspapers link is given in library blog.) This activity will help students to understand and analyze a news story from different point views.

08.01.2023-

09.01.2023

Learn and practice book review write in notebook.

Write down in notebook you can choose any one field as a career in future life


Librarian 

KV MRN MATHURA

Saturday, December 17, 2022

वरिष्ठ अभिभावक दिवस (17/12/2022)







    
       




आज दिनाँक 17/12/2022 को केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा में वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों एवं समाज को बुजुर्गों के सम्मान का महत्व बताने हेतु वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री सुबोध कुमार अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अभिभावकों को रोली लगाकर पुष्पों से स्वागत किया गया। उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वरिष्ठ अभिभावकों के लिए कई तरह के खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।







पुस्तकालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह(सत्र 2025-2026)

      पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में  दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...