Tuesday, June 13, 2023

G 20 में भारत की अध्यक्षता

आज दिनांक 13 जून 2023 को केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा द्वारा ‬‘जन भागदारी के अन्तर्गत साइकिल रैली एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन G 20  में भारत की अध्यक्षता पर किया गया। 
साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है। इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली किया जाता है।






पुस्तकालय केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर मथुरा 

No comments:

Post a Comment

LIBRARY ACTIVITIES

कक्षा 12वीं का विदाई समारोह(सत्र 2025-2026)

      पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,बस्ती में  दिनाँक 07/02/2026 (शनिवार) को विदाई समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। ...